Interesting news in hindi / एक मजार जहां लोग सिगरेट चढ़ाते हैं॥

             एक मजार जहां लोग सिगरेट चढ़ाते हैं

भारत एक ऐसा देश हैं जहां धर्म व जाती वादी अनेकताएं देखने को मिलती है। यहां पर तरह-तरह की आस्थाओं और परंपराओं को मानने वाले लोग रहते हैं। मानताओं के चलते अपनी मनोकामनाओं की पूर्ती को लेकर कोई मंदिर जाता है, कोई मस्जिद, कोई गिरजाघर तो कोई मजार पर जाता है। किन्तु इन सभी जगहों पर आपने अगरबत्ती और चादर चढ़ाते देखी होगी। परन्तु उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जहाँ एक ऐसी मजार भी हैं यहां लोग चढ़ावे के तौर पर सिगरेट चढ़ाते हैं।
यह मजार वेल्स नामक एक क्रिश्चियन सिपाही की है जहां पर हिन्दू और मुस्लिम समेत सभी धर्मों के लोग आते हैं। यहां लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के चलते मजार पर सिगरेट जलाते हैं।
वेल्स जिन्हें लोग सिगरेट वाले बाबा कहकर पुकारते हैं।।

कैप्टन वेल्स की कहानी

सिगरेट बाबा की यह कब्र लखनऊ के मूसाबाग में स्थित है जो पहले खंडहर था। लेकिन वर्तमान में यहां पर सब्जी मंडी बन चुकी है। इसके पीछे की कहानी ये है कि मूसाबाग में आजादी के पहले अंग्रेज रहते थे। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेज सैनिकों और भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बीच में भयंकर गोलाबारी हुई थी। और इस लड़ाई में यहां बनी अंग्रेजों की एक इमारत पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। ऐसा माना जाता है कि इस गोलाबारी में कैप्टन वेल्स की मौत भी हो गई थी। हालाँकि इसके कोई पुख्ता प्रमाण नहीं हैं।


यहाँ सिगरेट क्यों चढ़ाते हैं??

लोग कहते है की कैप्टन वेल्स को सिगरेट और शराब से बेहद प्रेम था।
इस मजार के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों को भी यह नहीं पता कि कैप्टन वेल्स कब से सिगरेट बाबा / कैप्टन बाबा बन गए और वहां पर कब से सिगरेट चढ़ाए जाने लगी। अब इस मजार पर आने वाला हर व्यक्ति अगरबत्ती और चादर नहीं लाते हैं बल्कि कैप्टन बाबा को खुश करने के लिए सिगरेट चढ़ाते है।
इस मजार के बारे में एक अनोखी मान्यता यह भी है कि यहां सिगरेट चढ़ाने वाले अधिकतर प्रेमी जोड़े होते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि इस मजार पर सिगरेट चढ़ाने से प्रेमी या प्रेमिका को अपना खोया हुआ प्यार मिल जाता है।





लोगों का कहना है की यहाँ सिगरेट बाबा को सिगरेट चढ़ाने से लोगो की मन्नते पूरी होती हैं।
यहाँ लोग कैप्टन बाबा की मजार पर सिगरेट चढ़ाते हैं और अपनी मुराद पूरी करने की दुआ करते हैं। साथ ही यह भी कहते हैं की यदि उनकी मुराद पूरी हुई तो फिर सिगरेट चढ़ाने आएंगे। इसी वजह से यहां पर काफी लोग आते हैं और जलती हुई सिगरेट्स चढ़ाकर जाते हैं। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि सिगरेट के चढ़ावे से सिगरेट बाबा खुश होते हैं और उनकी मन्नतें पूरी करते हैं।

BY ~ ✍AK. NANDAN

Feedback📩 :- patelchp1@gmail. com
📞☎ ~ 7000176647 📲
🔍www.nandkishorpatel.in

Comments

Popular posts from this blog

Interesting news in English / Have you ever heard the crime of not marrying two ??

A mazar where people offer cigarettes / interesting news / interesting fact

क्या कभी आपने दो शादी नहीं करना अपराध सुना है ??