Interesting news in hindi / एक मजार जहां लोग सिगरेट चढ़ाते हैं॥

एक मजार जहां लोग सिगरेट चढ़ाते हैं भारत एक ऐसा देश हैं जहां धर्म व जाती वादी अनेकताएं देखने को मिलती है। यहां पर तरह-तरह की आस्थाओं और परंपराओं को मानने वाले लोग रहते हैं। मानताओं के चलते अपनी मनोकामनाओं की पूर्ती को लेकर कोई मंदिर जाता है, कोई मस्जिद, कोई गिरजाघर तो कोई मजार पर जाता है। किन्तु इन सभी जगहों पर आपने अगरबत्ती और चादर चढ़ाते देखी होगी। परन्तु उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जहाँ एक ऐसी मजार भी हैं यहां लोग चढ़ावे के तौर पर सिगरेट चढ़ाते हैं। यह मजार वेल्स नामक एक क्रिश्चियन सिपाही की है जहां पर हिन्दू और मुस्लिम समेत सभी धर्मों के लोग आते हैं। यहां लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के चलते मजार पर सिगरेट जलाते हैं। वेल्स जिन्हें लोग सिगरेट वाले बाबा कहकर पुकारते हैं।। कैप्टन वेल्स की कहानी सिगरेट बाबा की यह कब्र लखनऊ के मूसाबाग में स्थित है जो पहले खंडहर था। लेकिन वर्तमान में यहां पर सब्जी मंडी बन चुकी है। इसके पीछे की कहानी ये है कि मूसाबाग में आजादी के पहले अंग्रेज रहते थे। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्...